Sunday, October 20, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में किसानों का ट्रैक्टर मार्च, क्रेन पर बैठकर सरकार को दी...

रोहतक में किसानों का ट्रैक्टर मार्च, क्रेन पर बैठकर सरकार को दी ये चेतावनी

रोहतक। रोहतक में आज किसानों ने अजब गजब ढंग से ट्रैक्टर मार्च निकाला। उन्होंने गांव टिटौली से लेकर धरनास्थल तक ट्रैक्टर मार्च निकाला, उन्होंने एक ट्रैक्टर के आगे क्रेन जोड़कर उसमे बैठकर प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार समय रहते उनकी मांगों को पूरा करे। वहीं किसानों ने कहा बल प्रयोग करने की बजाय सरकार शांति से बातचीत करे।

कुंडू खाप के प्रधान जयवीर कुंडू ने बताया कि 13 फरवरी से किसान टिटौली में धरने पर बैठे हैं। पीछे से आ रहे किसानों का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही पीछे से किसान आएंगे तो उनके साथ दिल्ली कूच किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि हिसार में जो घटना हुई वह निंदनीय है। किसानों को बोरियों में बांधकर पीटने वाले पुलिस वाले नहीं हो सकते, वे तो आरएसएस के ही लोग हो सकते हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर रोहतक में इस तरह की कोई वारदात करने का प्रयास किया गया तो वे सहन नहीं करेंगे।

भारतीय किसान यूनियन की जिलाध्यक्ष महिला गीता अहलावत ने कहा कि हिसार में हुई घटना में महिलाओं ने अपनी अहम भागेदारी निभाई थी। टिटौली धरने पर भी महिलाएं अहम योगदान दे रही हैं। महिलाएं धरने पर आगे बढ़कर पहुंच रही हैं। सरकार महिलाओं को कम ना समझे। जरूरत पड़ने पर कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगी।

भाकियू महिला जिलाध्यक्ष मोनिका ने बताया कि महिलाएं घर की जिम्मेदारी संभालती हैं और धरने पर भी पूरा समय देती हैं। किसान संगठनों द्वारा ट्रैक्टर मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाता है। सरकार को चाहिए कि वे किसानों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular