Friday, October 18, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में बहाल हुई इंटरनेट और SMS सेवा

हरियाणा में बहाल हुई इंटरनेट और SMS सेवा

Farmers Protest: किसान आंदोलन 2.0 के कारण 10 फरवरी को ही हरियाणा के सात जिलों में इंटरनेट और SMS सेवा पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन अब इंटरनेट सेवाओं को बहाल कर दिया गया है। कैथल, कुरूक्षेत्र, अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद,जींद और हिसार फिर से इंटरनेट और एसएमएस की सुविधाएं शुरू कर दी गई हैं।

इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। सबसे ज्यादा परेशानी छात्रों को हो रही थी। इसके अतिरिक्त किसान आंदोलन के बीच सरकार की ओर से एक और कार्रवाई की गई है। मोर्चा का नेतृत्व कर रहे किसान मजदूर मोर्चा का फेसबुक पेज बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही सामने वाले के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 7 पोस्ट पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

हरियाणा से सटी तमाम सीमावर्ती सीमाओं को सील कर दिया गया है। 15 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई थी। साथ ही साथ पुलिस उपद्रवियों और शरारती तत्वों पर ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे से नजर रख रही थी। संपत्ति की नुकसान की भरपाई प्रदर्शनकारियों से करवाई जाएगी। 29 फरवरी तक दिल्ली मार्च टाले जाने के एलान के बाद पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर खोल दिया गया है।

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular