Monday, July 8, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में मुआवजे के लिए किसानों का प्रदर्शन, उपायुक्त कार्यालय पर धरना...

रोहतक में मुआवजे के लिए किसानों का प्रदर्शन, उपायुक्त कार्यालय पर धरना दिया

- Advertisment -
- Advertisment -

Rohtak News : फसल खराबे का रोहतक जिले के किसानों का लंबित मुआवजा जारी करवाने की मांग को लेकर किसान सभा रोहतक ने उपायुक्त कार्यालय पर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान प्रीत सिंह ने की।

जिला सचिव बलवान सिंह ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई फसलों का पिछला तीन साल का मुआवजा बकाया है प्रशासन इन्हें वितरित करने और कुछ मुआवजा हरियाणा सरकार से स्वीकृत करवाने के कार्य को तेजी से करने की बजाय लटकाए हुए है। जिसके खिलाफ किसान सभा ने आज उपायुक्त कार्यालय पर  धरना दे आक्रोश प्रकट किया।

धरने पर पहुंचे नायब तहसीलदार बंसी लाल ने किसानों का ज्ञापन लिया। और सोमवार को तहसील में किसानों के मुद्दो पर मीटिंग करने का आश्वासन दिया। किसान सभा ने मांग की है अगर जल्द मुआवजा वितरित और स्वीकृत नहीं किया तो बड़ा प्रदर्शन भी किया जायेगा।

धरने को संबोधित करते हुए किसान सभा महासचिव सुमित दलाल ने बताया की प्रशासन मुआवजे से संबंधित मुद्दों को हल नहीं कर रहा,लंबित मुआवजे जारी करवाने के लिए किसानों की आवाज को उठाना चाहिए लेकिन प्रशासन मौन है बीजेपी सरकार झूठे ढिंढोरे पीट रही है की किसानों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। जिससे किसानों में आक्रोश है लेकिन किसान अपने मुद्दों के समाधान न होने तक चुप नहीं बैठेंगे, एमएसपी और बिजली कानून आदि मुद्दों पर भी आंदोलन जारी रहेगा। इस बार मुखमंत्री के रोहतक आगमन पर उनसे भी सवाल जवाब किया जाएगा।

धरने को रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सचिव रामनिवास सैनी, रणबीर दहिया, एसएफआई जिला सचिव छात्र अमित ने अपना समर्थन दिया। किसान सभा कमेटी सदस्य हरकिशन मडोधी, राय सिंह नेहरा,अशोक राठी, उमेद रिठाल ,जोगेंद्र बनियानी ने संबोधित किया।

किसानों की यह हैं मांगें

  •  रबी 2022 और खरीफ 2022 का बकाया मुआवजा जो वापिस चला गया उसे मंगवाकर जल्द किसानों के खातों में डाला जाएं
  • रबी 2023 का ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का 20 से ज्यादा गावों का मुआवजा जिसकी गिरदावरी हुई और उसकी रिपोर्ट चंडीगढ़ एफसीआर को भेजी गई उसका मुआवजा जिला प्रशासन हरियाणा सरकार से मंजूर करवा रोहतक के किसानों को दे।
  •  रबी 2022 का सैमान (महम) का खाली दिखाई गई कृषि भूमि का मुआवजा स्वीकृत करवाया जाएं ।
  •  रबी 2023 का आगजनी के मुआवजे के केस अभी तक जिला राजस्व के पास नही पहुंचे उन्हें मंगवाकर जल्द मुआवजा देना ,साथ ही रबी 2024 के आगजनी के भी मुआवजा जल्द देना सुनिश्चित किया जाएं।
  •  रबी 2024 के बीमा क्लेम जल्द किसानों को दिए जाएं।
  • रबी 2024 में साइबर ठगी से प्रभावित किसानों का मुआवजा दिलवाया जाएं ।
  • रबी 2024 का ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का क्षतिपूर्ति पोर्टल का जिन किसानों का मुआवजा बकाया है वो भी किसानों के खातों में जल्द डाला जाएं।
  •  खेतों की 8 घण्टे की बिजली में कट लगने के कारण कटौती ना की जाएं किसानों की 8 घंटे बिजली पूरी की जाएं।
  • भाली शुगर मिल में किसानों की गन्ने की सिक्योरिटी राशि बकाया है वो भी जल्द किसानों को वापिस दी जाएं।
- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular