Wednesday, October 23, 2024
HomeहरियाणाFarmers News : कंबाइन के साथ एसएमएस लगा होने पर ही किसान...

Farmers News : कंबाइन के साथ एसएमएस लगा होने पर ही किसान करवा सकेंगे धान की कटाई

Farmers News : जिला प्रशासन हिसार फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर गंभीर है। प्रशासन ने किसानों द्वारा धान की फसल की कटाई सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) लगी हुई कंबाइन से ही कराना अनिवार्य किया है। बिना एसएमएस के फसल की कटाई कराने पर किसान और कंबाइन संचालक पर जुर्माना किया जाएगा।

उपायुक्त प्रदीप दहिया ने निगरानी के लिए जिला, उपमंडल, खंड व ग्राम स्तर तक अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई है।

सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) वाली कंबाइन पराली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटती है जिससे किसान इसे जलाए बिना अगली फसल की बुवाई कर सकते हैं। यह भूमि की उर्वरक शक्ति को बढ़ाने का काम भी करती है। फसल अवशेष प्रबंधन पर विशेष जोर देते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आदेश जारी कर कंबाइन के साथ सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम जोड़ना अनिवार्य किया है।

विदित हो कि फसल अवशेष जलाने पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया हुआ है। ऐसा करना गैरकानूनी है। इससे स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। उपायुक्त प्रदीप दहिया ने अपील की हैं कि किसान स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगी हुई कंबाइन से ही फसल की कटाई कराएं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular