Facts About Haryana: आप सभी में से अधिकतर लोग ये तो जानते ही होंगे की 1 नवंबर 1966 को हरियाणा पंजाब से अलग हो गया था। लेकिन बहुत से ऐसी जानकारियां है जो अभी भी कई लोग नहीं जानते होंगे। मगर अब जान लिजिए क्योंकि हम आपको हरियाणा से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं।
- हरियाणा के प्रथम राज्यपाल धर्मवीर बने थे।
- भगवत दयाल शर्मा हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
- ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत हरियाणा के पानीपत से हुई थी।
- हरियाणा में 22 जिले और छह प्रशासनिक प्रभाग हैं।
- क्षेत्रफल के हिसाब से हरियाणा भारत का 21वां सबसे बड़ा राज्य और 18वां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है।
- चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी है।
- हरियाणा राज्य में 4 रिवर बेसिन हैं। रिवर बेसिन एक ऐसा क्षेत्र है जो नदी और उसकी सभी सहायक नदियों द्वारा बहाया जाता है।
- फरीदाबाद हरियाणा का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है।
- हरियाणा के हिसार जिले में स्थित राखीगढ़ी, सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित एक पुरातात्विक स्थल है।
- हरियाणा कृषि जलवायु क्षेत्र-IV में आता है, जिसे ट्रांस-गैंगेटिक मैदानी क्षेत्र के रूप में भी जाना जाता है।
- चावल, बाजरा, मक्का, गेहूं और जौ हरियाणा में उगाई जाने वाली कुछ प्रमुख फसलें हैं।
- हरियाणा में किसान आम, अमरूद, आंवला और चीकू फल उगाते हैं।
- हरियाणा में दो नेशनल पार्क, आठ वन्यजीव अभयारण्य, चार पशु और पक्षी प्रजनन केंद्र और दो वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र हैं।
- हरियाणा में मिनरल रिसोर्सेज के मामले में महेंद्रगढ़ सबसे समृद्ध जिला है।
हरियाणा (Haryana) की ये जानकारियां परीक्षा में भी काफी मदद कर सकती हैं।
- बडकल झील, सूरजकुंड, कर्ण झील, हथनी कुंड और दमदमा झील हरियाणा की सबसे लोकप्रिय झीलों में से कुछ हैं।
- हरियाणा की सीमा पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से लगती है।
- हरियाणा का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 44,212 वर्ग किमी है।
- हरियाणा के कुछ महत्वपूर्ण त्योहार है – हरियाणा दिवस, लोहड़ी, बैसाखी और बसंत पंचमी।
- सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय मेला, मसानी मेला, पिंजौर हेरिटेज फेस्टिवल और कुरूक्षेत्र महोत्सव हरियाणा के कुछ प्रसिद्ध मेले हैं।
- हरियाणा में लोकगीतों को रागनियों के नाम से जाना जाता है।
- बारा मासा हरियाणा का प्रसिद्ध लोक गीत है। यह साल के बारह महीनों का गीत है।
- रेवाड़ी के अली बख्श को हरियाणा में पारंपरिक लोक रंगमंच के जनक के रूप में जाना जाता है।
- ढोलक, मंजीरा, डमरू, बांसुरी, बीन, शहनाई, खरताल और शंख हरियाणा के कुछ लोकप्रिय पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र हैं।
- हरियाणा में लोक गायक अपनी सफलता का गुणगान करते हैं, जो दोहा के नाम से प्रसिद्ध है।
- हरियाणा का राज्य पक्षी ब्लैक फ्रेंकोलिन है।
- कमल हरियाणा का राज्य पुष्प है।
- हरियाणा का राज्य वृक्ष पीपल है।
- हरियाणा का राज्य चिह्न -अशोक चक्र के साथ कमल है।
- जनसंख्या की दृष्टि से हरियाणा का सबसे छोटा ज़िला पंचकुला है।
- हरियाणा का राज्य पशु काला हिरण (मृग) है।
- हरियाणा देश में वैट लागू करने वाला प्रथम राज्य है।
- देश में फसल बीमा योजना लागू करने वाला प्रथम राज्य हरियाणा है।
- राज्य की सबसे ऊंची पहाड़ी -मोरनी हिल्स है।
तो ये थे हरियाणा (Haryana) के कुछ ऐसे तथ्य जो स्कूली छात्रों के लिए भी लाभदायक हो सकते हैं।