Thursday, August 13, 2026
HomeदेशMLA बलराम दांगी से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी, विदेशी नंबर...

MLA बलराम दांगी से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी, विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया

हरियाणा के महम से विधायक बलराम दांगी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पैसे नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। मैसेज करने वाला खुद को सुमित उर्फ छोटा सामनिया बता रहा है।

विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर आए मैसेस में आरोपी ने लिखा है कि पांच करोड़ रुपये तैयार कर लें आप के पास एक सप्ताह का समय है। अभी तो तुम्हारे कार्यालय के शीशों पर ही गोली चलाई है। अब तेरे ऊपर सीधा चलाई जाएगी। धमकी का मामला सामने आने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। बलराम दांगी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बता दें कुछ दिन पहले ही विधायक बलराम दांगी के महम कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला भी सामने आया था। वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहतक पुलिस की अलग-2 सीआईए व थानों की 8 टीमों का गठन किया गया था।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular