Friday, January 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइतिहास, विज्ञान और आत्मविश्वास से रूबरू होंगी KGBV की बेटियां

इतिहास, विज्ञान और आत्मविश्वास से रूबरू होंगी KGBV की बेटियां

UP News :बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह (Minister Sandeep Singh) के मार्गदर्शन और नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को जमीन पर उतारते हुए और बालिकाओं को पुस्तकीय ज्ञान से आगे ले जाकर इतिहास, विज्ञान, संस्कृति और आधुनिक तकनीक से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने की दिशा में बेसिक शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य के 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) में अध्ययनरत बालिकाओं को अब राज्य स्तरीय शैक्षिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के एक्सपोजर विजिट का अवसर मिलेगा। इसके लिए ₹1283.12 लाख की बड़ी धनराशि स्वीकृत एवं जारी की गई है।

बता दें कि इन भ्रमणों का उद्देश्य बालिकाओं में वैज्ञानिक सोच का विकास, राष्ट्रीय विरासत के प्रति गर्व, महिला सशक्तिकरण के आदर्शों से प्रेरणा तथा आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है।

प्रत्येक केजीबीवी को 1.72 रुपए लाख आवंटित

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रत्येक KGBV को 1.72 लाख रुपए की दर से धनराशि प्रदान की जाएगी। इस राशि से बालिकाओं के आवागमन, ठहराव, भोजन, शैक्षिक सामग्री, प्रवेश शुल्क, सुरक्षा एवं प्राथमिक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

इतिहास, विज्ञान और आधुनिक भारत से बालिकाओं का होगा साक्षात्कार

एक्सपोजर विजिट के अंतर्गत बालिकाएं जिन प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेंगी, उनमें त्रिवेणी संगम, आनंद भवन, विज्ञान केंद्र, IIT कानपुर, ताजमहल, आगरा किला, ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, सारनाथ, रामनगर किला, गंगा की प्राचीन सभ्यता, प्रयागराज (त्रिवेणी संगम), कुशीनगर (महापरिनिर्वाण स्थल), राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, लाल किला, जंतर मंतर, कुतुबमीनार, सेक्टर-62 नोएडा स्थित साइंस एवं रिसर्च सेंटर्स आदि शामिल हैं।

शैक्षिक और ऐतिहासिक स्थलों के एक्सपोजर के माध्यम से हम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की बेटियों को इतिहास, विज्ञान और राष्ट्र की विकास यात्रा से जोड़ रहे हैं। बालिकाओं में आत्मविश्वास, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में यह एक ठोस कदम है।- बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा,

15 से 25 फरवरी के बीच बालिकाओं को कराया जाएगा भ्रमण

विभाग ने प्रदेश के सभी 75 जनपदों में एक्सपोजर विजिट आयोजन की तिथियां भी तय कर चुका है। यह भ्रमण कार्यक्रम 15 फरवरी से 25 फरवरी के मध्य किया जाएगा। इतना ही नहीं, निगरानी के लिए प्रत्येक जनपद में निगरानी समिति का गठन किये जाने के आदेश भी दिये गये हैं।

ये होंगे निगरानी समिति के सदस्य

जिला स्तर पर गठित होने वाली निगरानी समिति के अध्यक्ष सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारी होंगे, जबकि सदस्यों के नामों का निर्धारण मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) और मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) द्वारा नामित प्रतिनिधि, आरटीओ प्रशासन और पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (सदस्य सचिव) के रूप में शामिल किये जाएंगे।

सुरक्षा सर्वोपरि, महिला शिक्षिकाएं रहेंगी साथ

बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया गया है। बालिकाओं को ले जाने वाली बसों में महिला शिक्षिकाओं की उपस्थिति अनिवार्य की गयी है। प्रत्येक 10 बालिका पर एक शिक्षिका/वार्डेन की तैनाती अनिवार्य है। इसके साथ ही, पुलिस प्रशासन से पूर्व समन्वय, महिला हेल्पलाइन 1090 की सूचना, प्राथमिक उपचार सामग्री की उपलब्धता, बसों का फिटनेस प्रमाणन भी अनिवार्य है।

एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम को पूरी तरह सुरक्षित, नियोजित और उद्देश्यपरक बनाया गया है। प्रत्येक स्तर पर निगरानी, महिला शिक्षिकाओं की उपस्थिति और सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया है, ताकि KGBV की बालिकाएं सुरक्षित वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक अनुभव प्राप्त कर सकें। -मोनिका रानी, महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश*

RELATED NEWS

Most Popular