Friday, September 18, 2026
Homeहरियाणाऊर्जा मंत्री अनिल विज के तेवर फिर कड़े : FIR दर्ज न...

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के तेवर फिर कड़े : FIR दर्ज न करने और लापरवाही पर दो चौकी इंचार्जों पर गिरी गाज

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने चोरी के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने एक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करने और एक अन्य मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी करने पर अम्बाला छावनी के हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी और तोपखाना पुलिस चौकी इंचार्जों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। विज गुरुवार को अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अम्बाला छावनी क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुन रहे थे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज को स्टाफ रोड निवासी युवती की शिकायत पर कार्रवाई न करने के मामले में मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई जिसके बाद उन्होंने तोपखाना पुलिस चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार चोरी के अन्य मामले में कच्चा बाजार निवासी की शिकायत पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज जब पुलिस अधिकारियों से जवाब-तलब किया तो वह बगले झांकने लगे। मंत्री अनिल विज ने इस मामले में चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

गांव नडियाली निवासी किसान की शिकायत के मामले में एसडीओ के खिलाफ जांच के निर्देश एसई अम्बाला को दिए। इसी तरह एक अन्य मामले में रामपुर सरसेहड़ी में ट्रांसफार्मर के उपयोग में नहीं होने के बावजूद उसे उतारने में देरी की शिकायत पर भी उन्होंने जांच के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री ने महेशनगर से आए लोगों की शिकायत पर एसआईटी गठित कर मामले में निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular