Thursday, August 13, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में घायल हुआ...

रोहतक में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में घायल हुआ बदमाश मोहन उर्फ मोनू

रोहतक में गुरुवार सुबह सांपला -बेरी मार्ग पर पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी। बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया। जहां इलाज चल रहा है।

बदमाश की पहचान मोहन उर्फ मोनू के रूप में हुई है। वह भाऊ गिरोह का शूटर है उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पिछले दिनों रिटौली कबूलपुर शराब ठेके पर फायरिंग की घटना में भी शामिल था।

पुलिस अधीक्षक  सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने बताया कि गुरुवार सुबह के समय करीब 3:30 बजे प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह को सूचना मिली कि पिछले दिनों रिटौली गांव में हुई फायरिंग की वारदात में शामिल वांछित अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से झज्जर मरेठ रोड फ्लाई ओवर के नीचे, कुलताना रोड, सांपला के नीचे किसी के इंतजार में घूम रहा है। प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह ने सूचना पर तुरंत स.उप.नि. विनोद दलाल के नेतृत्व में सीआईए-1 स्टाफ की टीम का गठन किया। जिसमें स.उप.नि. अमित दलाल, स.उप.नि. प्रवीण, स.उप.नि. रविन्द्र, सिपाही मोहित को शामिल किया गया।

सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने कुलताना फ्लाई ओवर पार कर फ्लाईओवर के पास संदिग्ध युवक को रोकने की कोशिश की। युवक ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से सीधे दो फॉयर किए।

सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने युवक को सरेंडर करने की चेतावनी देते हुये हवाई फायर किया। उसके बाद भी युवक ने पुलिस टीम पर फॉयर किया। जो एक गोली स.उप.नि. विनोद दलाल की बुलेट प्रूफ़ जैकट में लगी। सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने सुझबूझ व बहादुरी का परिचय देते हुए अपना बचाव किया तथा आत्मरक्षा में युवक पर तीन-तीन फायर किया। जो इसी दौरान युवक को दोनो पैर में गोली लग गई। सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने युवक को काबू किया जिसकी पहचान मोहन उर्फ मोनु पुत्र सुखपाल निवासी गांव गांधी जिला बागपत, उतर प्रदेश के रूप मे हुई है। युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व 3 रौंद बरामद हुये है। युवक को तुरंत उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल कराया गया है। मुठभेड़ में पुलिस की तरफ से 7 व आरोपी मोहन उर्फ मोनु की तरफ से 4 गोलिया चली है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular