Monday, June 30, 2025
Homeहरियाणारोहतकसीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव जुलाई के अंत तक...

सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव जुलाई के अंत तक हो सकता

शांति प्रकाश जैन.रोहतक: नगर निगम रोहतक के चुनाव परिणाम आए लगभग साढे तीन महीने से ज्यादा व्यतीत हो चुके है लेकिन अभी तक सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चयन करने के लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है।

राजनीतिक सूत्रों की माने तो भाजपा शीर्ष संगठन जुलाई के अंत तक प्रदेश के 10 निगमों में सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव हो सकता है। यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि भाजपा प्रदेश संगठन गुटबंदी को रोकने के लिए सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के नामों की घोषणा कर सकता है।

नगर निगम रोहतक के वार्ड न. 7 से भाजपा पार्षद कपिल नागपाल से जब चुनाव के विषय में प्रश्न किया गया कि क्या वो सीनियर डिप्टी मेयर के चुनाव के पद की दौड में शामिल होंगे तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि वो सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव की दौड में शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी चुनाव लड़ने के लिए आदेश देगी तो वो आदेश की पालना अवश्य करेंगे।

उधर वार्ड न. 6 से भाजपा पार्षद नीरा भटनागर का कहना है कि वो सीनियर डिप्टी मेयर के चुनाव की दौड़ में शामिल है और यदि पार्टी ने आदेश दिया तो वो बडी मजबूती से चुनाव अवश्य लड़ेंगी।

नगर निगम में वर्तमान समय में अनुसूचित जाति के रामअवतार वाल्मीकि मेयर के पद पर आसीन है। जिसके चलते सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव में जातिगत समीकरण भी अहम भूमिका निभाएंगे तथा स्वर्ण या पिछड़ा वर्ग में से सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर में से एक पद मिलने की संभावना है।

नगर निगम रोहतक में भाजपा के 14 पार्षदों में से 8 पार्षद महिलाएं है। उनमें से कुछ स्वयं को सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव के लिए सफल उम्मीदवार मानती है।

सूत्रों के अनुसार, वार्ड न. 15 से भाजपा की अनिता मिगलानी, वार्ड 16 से मुक्ता नागपाल, वार्ड 14 से कंचन खुराना व वार्ड न. 17 से डिंपल जैन सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के पद पाने की इच्छुक बताई जा रही है।

वैसे तो भाजपा के सभी पार्षद सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के पद पाने के लिए लालाहित नजर आते है। लेकिन किसकी लाॅटरी निकलेगी यह तो भाजपा हाई कमान ही तय करेगा।

राजनीतिक क्षेत्रों में यह भी चर्चा है कि निगम में निर्दलीय पार्षद सत्तारूढ़ दल भाजपा के साथ जा सकते है और सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। जिसके चलते नगर निगम रोहतक में सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव रोचक होंगे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular