Tuesday, August 25, 2026
Homeहरियाणाहरियाणा में अब 28 मई को होगी बकरीद की छुट्टी

हरियाणा में अब 28 मई को होगी बकरीद की छुट्टी

हरियाणा सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर घोषित राजपत्रित अवकाश की तिथि में संशोधन किया है। अब बुधवार, 27 मई, 2026 के स्थान पर गुरुवार, 28 मई, 2026 को  सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक एवं अन्य सरकारी संस्थानों में राजपत्रित अवकाश रहेगा।मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है।  सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 28 मई, 2026 को घोषित ईद-उल-जुहा (बकरीद) का अवकाश परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के अंतर्गत भी मान्य होगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular