Wednesday, February 11, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में सार्वजनिक स्थलों पर लगवाए जाएंगे डस्टबिन, रात के समय भी...

रोहतक में सार्वजनिक स्थलों पर लगवाए जाएंगे डस्टबिन, रात के समय भी होगी सफाई

Rohtak News : शहर में स्वच्छता एवं जागरूकता हेतु स्वच्छता शाखा के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम स्वच्छता के कार्य के प्रति काफी गंभीर है। बैठक में निर्देश दिए गए कि निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाये तथा रात के समय भी बाजार क्षेत्रों, मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों पर सफाई कार्य करवाया जाए।

बैठक में गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए यदि कोई सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने, निर्माण सामग्री आदि फैलाता पाये जाने पर सम्बन्धित का चालान सुनिश्चित किया जाए। सफाई कार्य अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य है, निगम के पास अब पूर्ण संसाधन एवं मैनपावर है, इसलिए सफाई कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

निगम आयुक्त ने कहा कि शहर के सार्वजनिक स्थलों, बाजार क्षेत्रों, बस क्यू शैल्टर, धार्मिक स्थलों के आस-पास एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में डस्टबिन लगाए जाएंगे। साथ ही, डस्टबिन की नियमित सफाई, समय पर कचरा उठान तथा उनके रख-रखाव की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि खुले में कचरा फैलने की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025दृ26 के मानकों के अनुरूप कार्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन किया जाए तथा स्वच्छता से जुड़े सभी कार्यों की निरंतर निगरानी की जाए। आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भी निगम की टीम निरंतर कार्य कर रही है तथा प्रतिदिन बाजार क्षेत्र, सार्वजनिक स्थलों एवं शिक्षण संस्थानों में जाकर आमजन को कचरा प्रबंधन, गंदगी न फैलाने, प्रतिबद्वित प्लास्टिक का उपयोग न करने बारे जागरूक किया जा रहा है।

बैठक में संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी, कार्यकारी अभियंता मंजीत दहिया, सहायक अभियंता सत्यव्रत, मुख्य सफाई निरीक्षक सुधिर कुमार, सचिन, कनिष्ठ अभियंता सूर्या धनखड़, सहायक सफाई निरीक्षक नरेन्द्र, परमजीत, सुमित फौगाट, कृष्ण लाल, प्रदीप कुमार, संदीप राठी, सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे।

RELATED NEWS

Most Popular