Friday, July 4, 2025
Homeखेल जगतDurand Cup Tournament 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया डूरंड कप टूर्नामेंट...

Durand Cup Tournament 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2025 (Durand Cup Tournament)  की ट्रॉफियों का अनावरण किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि खेल अनुशासन, दृढ़ संकल्प और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। खेलों में लोगों, क्षेत्रों और देशों को जोड़ने की अनूठी क्षमता होती है। भारत में, यह राष्ट्रीय एकीकरण का एक शक्तिशाली साधन रहा है। ओलंपिक या किसी भी अंतरराष्ट्रीय आयोजन में जब तिरंगा फहराया जाता है तो सभी साथी नागरिक रोमांचित हो उठते हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि फुटबॉल का लाखों लोगों के हदय में एक विशेष स्थान है। यह सिर्फ़ एक खेल नहीं है; यह एक जुनून है। फुटबॉल का खेल रणनीति, धैर्य और एक साझा लक्ष्य की ओर मिलकर कार्य करने से जुड़ा है। डूरंड कप जैसे आयोजन न केवल खेल की भावना को बढ़ावा देते हैं बल्कि फुटबॉल खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को विकसित करने में भी सहायता करते हैं, जिससे उन्हें आगे बढ़ने का एक मंच मिलता है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular