Saturday, August 29, 2026
HomeदेशFarmers Protest: अंबाला में इंटरनेट सेवाएं बंद, पुलिस के साथ किसानों का...

Farmers Protest: अंबाला में इंटरनेट सेवाएं बंद, पुलिस के साथ किसानों का टकराव, कई किसान घायल

Farmers Protest: किसानों का जत्था शंभू बाॉर्डर से आज जैसे ही 12 बजे दिल्ली की तरफ कूच करेने लगा तभी पुलिस ने उन्हें घग्गर नदी पर बने पुल पर रोक लिया। इससे पहले करीब आधे घंटे तक पुलिस से बहस के बाद किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

वहीं, पुलिस के साथ हुए टकराव में कई किसान घायल भी हुए हैं। दिल्ली कूच से पहले अंबाला जिले के 12 गांवों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। इंटरनेट पर प्रतिबंध 18 दिसंबर तक रहेगा।

बता दें कि इंटरनेट सेवाएं 14 दिसंबर सुबह 6 बजे से 17 दिसंबर रात 12 बजे तक बंद रहेंगी। इससे पहले किसानों का जत्था दो बार दिल्ली कूच करने की कोशिश कर चुका है लेकिन पुलिस किसानों को शंभू बॉर्डर से खदेड़ चुकी है।

वहीं, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने जानकारी देते बताया कि इस 101 मरजीवड़े जत्थे की अगुवाई किसान नेता जसविंदर सिंह लौंगोवाल और मलकीत सिंह और अन्य करेंगे। जत्थे में जाने वाले सभी किसान निहत्थे होंगे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular