Monday, July 27, 2026
HomeदेशHaryana School Timings : दुर्गा अष्टमी के कारण स्कूलों के समय में...

Haryana School Timings : दुर्गा अष्टमी के कारण स्कूलों के समय में किया बदलाव, 11 अक्टूबर को 2 घंटे देरी से खुलेंगे

Haryana School Timings : हरियाणा में सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। प्रदेश के सभी स्कूल 11 अक्टूबर को 2 घंटे देरी से खुलेंगे। शुक्रवार को दुर्गा अष्टमी है, इसलिए शिक्षा विभाग द्वारा यह फैसला लिया गया है।

शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। जिसमें शुक्रवार के लिए स्कूल का समय बदलने के निर्देश दिए गए हैं।

11 अक्टूबर को स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक का रहेगा। दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों में दूसरी शिफ्ट का समय अन्य दिनों की भांति समान रहेगा, उमसें कोई बदलाव नहीं किया गया है। बदला हुआ समय विद्यार्थियों और अध्यापकों दोनों पर ही लागू होगा।

ये आदेश पढ़ें-

 

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular