Monday, August 3, 2026
Homeदिल्लीE20 पेट्रोल के खिलाफ हरियाणा में भी होगा राज्य स्तरीय टाउनहॉल: डॉ...

E20 पेट्रोल के खिलाफ हरियाणा में भी होगा राज्य स्तरीय टाउनहॉल: डॉ सुशील गुप्ता

चण्डीगढ़/नई दिल्ली : 1 अगस्त को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आयोजित ‘नेशनल टाउनहॉल’ की ऐतिहासिक सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष *डॉ. सुशील गुप्ता* ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि देश भर के वाहन मालिक और आम उपभोक्ता अब E20 पेट्रोल के जबरन क्रियान्वयन के खिलाफ एकजुट हो चुके हैं।

E20 पेट्रोल के खिलाफ ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में किए गए नेशनल टाउन हॉल की तर्ज पर हरियाणा की जनता के हितों की रक्षा हेतु आगामी कुछ ही दिनों में E20 पेट्रोल के खिलाफ हरियाणा में भी होगा राज्य स्तरीय टाउनहॉल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पूरे हरियाणा से उन लोगों को आमंत्रित किया जाएगा जो E20 पेट्रोल के प्रयोग से पीड़ित हैं।

डॉ. सुशील गुप्ता ने अपना ब्यान जारी करते हुए निम्नलिखित मुख्य बिंदु रखे

इस टाउनहॉल कार्यक्रम में हॉल में हज़ारों लोगों की उपस्थिति के साथ-साथ ऑनलाइन 7 लाख से अधिक लोग लाइव जुड़े, जो यह साबित करता है कि जनता E20 पेट्रोल से हो रहे गाड़ियों के नुकसान और घटते माइलेज से कितनी परेशान है।

अरविंद केजरीवाल जी देश भर से मात्र कुछ ही दिनों के भीतर एकत्र की गई *2,33,238 नागरिकों की हस्ताक्षर युक्त याचिका* को 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे 100 प्रतिनिधियों के साथ व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री जी को सौंपेंगे।

संवाद से दूरी पर सवाल: डॉ. सुशील गुप्ता ने चिंता व्यक्त की कि लगभग एक महीने पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री जी से मिलने का समय मांगा गया था, लेकिन सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया। जनता की आवाज़ को दबाने के लिए विरोध करने वाले इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को डराया-धमकाया जा रहा है। ये लोकतंत्र के लिए बहुत घातक है। इसी तरह पहले केंद्र की मोदी सरकार ने देश के युवाओं की आवाज दबाने की नाजायज कोशिश की लेकिन बाद में मुंह की खानी पड़ी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा मजबूरन देना पड़ा।

उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा: आम आदमी पार्टी की स्पष्ट मांग है कि ‘ग्रीन ट्रांज़िशन’ के नाम पर आम नागरिक की जेब और मेहनत की कमाई पर डाका नहीं डालना चाहिए। उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं बेहतर ईंधन चुनने का पूरा अधिकार मिलना चाहिए।

जब जनता की गाड़ियों के इंजन खराब हो रहे हैं और माइलेज गिर रहा है, तब सरकार बिना किसी तर्क के इस फैसले को थोप रही है। आम आदमी पार्टी जनता के अधिकारों और गाड़ियों की सुरक्षा के लिए इस लड़ाई को सड़क से संसद तक मजबूती से लड़ेगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular