Thursday, March 26, 2026
Homeदिल्लीकुरुक्षेत्र में “जनता के द्वार, न्याय की गुहार” अभियान के दौरान डॉ....

कुरुक्षेत्र में “जनता के द्वार, न्याय की गुहार” अभियान के दौरान डॉ. सुशील गुप्ता ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा

कुरुक्षेत्र : आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने पिपली, कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, डॉ. संजय सिंह सहित करीब 23 नेताओं को तथाकथित झूठे व भाजपा द्वारा मनगढ़ंत शराब घोटाले के मामले में बरी किया जाना और दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा सीबीआई की याचिका को खारिज किया जाना यह साबित करता है कि भाजपा की पूरी साजिश झूठ और राजनीतिक द्वेष पर आधारित थी।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने भी अपने फैसले में स्पष्ट कर दिया था कि तथाकथित शराब घोटाला पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत है। इसके बावजूद केंद्र सरकार के इशारे पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर आम आदमी पार्टी के नेताओं को बदनाम करके आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश रची गई लेकिन अब अदालत के फैसलों ने भाजपा के झूठ को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है।

सुशील गुप्ता जी ने आगे कहा कह  न्यायालय द्वारा दोषमुक्त किए गए अरविंद केजरीवाल जी सभी नेताओं को भाजपा के मनगढ़ंत शराब घोटाले के बारे में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को बताएंगे कि अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार देशभक्त थे, है और रहेंगे।

डॉ. सुशील गुप्ता ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों—शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास—को लेकर अपनी लड़ाई लगातार जारी रखेगी और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी द्वारा कैथल जिले के चौशाला गांव से “जनता के द्वार, न्याय की गुहार” अभियान की शुरुआत की थी, इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं, आम आदमी पार्टी की द्वारा दिल्ली व पंजाब में किए गए जनहितकारी कार्यों के बारे जनता को बताया जा रहा है तथा उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और भाजपा सरकार की गलत नीतियों का पर्दाफाश कर रहे हैं।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नशाखोरी, अपराध और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी जनता के बीच जाएगी और उनकी आवाज को बुलंद करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा, आम आदमी पार्टी हरियाणा के दिव्यांग कर्मियों के हक की आवाज बन रही है। हरियाणा सरकार द्वारा दिव्यांग कर्मियों को ट्रांसफर नीति में दिए जा रहे ‘डिफरेंशियल’ अंकों के कारण हरियाणा के दिव्यांग जन आक्रोश में है। इस मामले में पंजाब & हरियाणा हाईकोर्ट ने भी सैनी सरकार पर कड़ी फटकार लगाई है। हरियाणा सरकार दिव्यांग कर्मचारियों को उनकी विकलांगता के प्रतिशत के आधार पर अलग-अलग अंक देती है जो कि तर्कसंगत नहीं है। इसमें हरियाणा सरकार का 70% या अधिक विकलांगता और 40% से 69% विकलांगता वाले दिव्यांग कर्मचारियों के लिए अलग-अलग क्राइटेरिया है जबकि ‘दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016’ के तहत 40% या इससे अधिक दिव्यांगता वाले सभी कर्मचारी एक समान श्रेणी में आते हैं।

अमेरिका से ट्रेड डील किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। भाजपा ने हमेशा किसानों के हितों की अनदेखी की है।

हरियाणा में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है और महिला सुरक्षा भी जीरो है। हर रोज फिरौती, डकैती, हत्या एवं बलात्कार जैसी अनेकों घटनाएं हो रही है। इससे समाज के हर वर्ग में डर का माहौल है।

हरियाणा के युवाओं के हितों की सरासर अनदेखी करते हुए हरियाणा के बाहर के लोगों को हरियाणा में जॉब दी जा रही है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा से नदारद रहते हैं। सैनी जी हरियाणा के लोगों को भगवान भरोसे छोड़कर अपने हुक्मरानों को खुश करने में लगे रहते हैं।

लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत सिर्फ चंद महिलाओं को शामिल करके और गैर-तर्कसंगत शर्तें जोड़कर हरियाणा की ज्यादातर महिलाओं को इस स्कीम के फायदे से बाहर रखा है।

कुरुक्षेत्र में भी कानून व्यवस्था पर बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह है। सड़कों की हालात बद-से-बदतर होती जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री की खुद की विधानसभा में सिर कटी लाश मिलना कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है

इस मौके पर आम आदमी पार्टी हरियाणा के संगठन मंत्री रणदीप राणा जी, स्टेट सैक्रटरी कृष्ण बजाज, महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ रजनीश जैन, कुरुक्षेत्र लोकसभा अध्यक्ष सुमित हिंदुस्तानी, कैथल जिला अध्यक्ष जगमग मटौर, एडवोकेट दिनेश कुमार कुरुक्षेत्र जिले के अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED NEWS

Most Popular