Friday, July 25, 2025
Homeहरियाणारोहतकडा. सीमा सिंह बनीं MDU फैकल्टी क्लब की अध्यक्ष, डॉ. दिव्या मल्हान...

डा. सीमा सिंह बनीं MDU फैकल्टी क्लब की अध्यक्ष, डॉ. दिव्या मल्हान को 11 वोटों के अंतर से हराया

रोहतक: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) के फैकल्टी क्लब के अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च (इमसॉर) की डॉ. सीमा सिंह ने विजयी झंडा फहराया। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी डॉ. दिव्या मल्हान को 11 वोटों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद अपने नाम किया।

चुनाव अधिकारी प्रो. विनय मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 291 पंजीकृत मतदाताओं में से 273 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें से 2 वोट अमान्य घोषित किए गए। डॉ. सीमा सिंह को 139 मत प्राप्त हुए, जबकि डॉ. दिव्या मल्हान को 128 वोट मिले। तीसरे प्रत्याशी डॉ. हरिमोहन को मात्र 4 वोट ही मिल सके।

फैकल्टी क्लब के चुनाव को लेकर शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुए चुनाव के परिणाम आने के बाद डॉ. सीमा सिंह ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए फैकल्टी हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

उन्होंने कहा कि फैकल्टी क्लब के माध्यम से शिक्षकों के लिए रचनात्मक और कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन करना तथा एक स्वस्थ, प्रेरणादायक और सकारात्मक वातावरण तैयार करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। चुनाव आयोजन में डा. सुरेन्द्र यादव, डा. विकास सिन्धु, खैराती लाल, प्रवीन कुमार और समुन्द्र ने सहयोग दिया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular