Monday, March 31, 2025
Homeदिल्लीWeather Update: दिवाली पर चक्रवाती तूफान 'सितरंग' का साया, इन 12 राज्यों...

Weather Update: दिवाली पर चक्रवाती तूफान ‘सितरंग’ का साया, इन 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Cyclone Sitrang Alert: आज दीपावली के दिन चक्रवात तूफान सितरंग अपने रौद्र रूप में आ सकता है। मौसम विभाग की माने तो चक्रवाती तूफान का प्रभाव दिखने लगा है, पश्चिम बंगाल में आज यह तूफान खतरनाक रूप ले सकता है। बंगाल, उड़ीसा के तटीय इलाकों के अलावा देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दीपावली की शाम कई राज्यों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक, चक्रवाती तूफान सीतरंग सोमवार को सुबह 3.17 बजे सागर द्वीप से लगभग 520 किमी दक्षिण और बांग्लादेश में बारिसल से 670 किमी दक्षिण पश्चिम में स्थित है। इसके उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों में एक भीषण चक्रवाती तूफान में तेज होने की संभावना है। इसके कारण सोमवार और मंगलवार को देश के कुछ तटीय हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में चक्रवात का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से आज और कल रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस तूफान के दिवाली की देर रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट से टकराने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसी के चलते पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में आज रात बारिश हो सकती है। IMD ने दिवाली (24 अक्टूबर 2022) को ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular