Wednesday, February 11, 2026
Homeहरियाणारोहतकधनतेरस पर रोहतक के बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, लोगों ने...

धनतेरस पर रोहतक के बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, लोगों ने जमकर की खरीदारी

रोहतक शहर में शनिवार को धतनेरस पर्व की धूम रही। जवैलर्स की दुकानों पर गोल्ड, सिल्वर आदि के जेवर खरीदने वालों की भारी भीड़ देखी गई। यह दिन धन समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए बनाया जाता है। इस दिन भगवान धनवंतरि देवी लक्ष्मी भगवान कुबेर की विशेष पूजा अर्चना की जाती है।

धनतेरस के शुभ अवसर पर शहर के किला रोड, रेलवे रोड, डी पार्क, माॅडल टाउन, शौरी मार्किट बाजारों में रौनक देखने को मिली। ग्राहक लाइट वेट के सिक्कों की तरफ ज्यादा आकर्षित हुए। यही नहीं ग्राहक रेडीमेड कपडे, सजावटी लाइटे, जूते आदि खरीदने में ग्राहकों की प्राथमिकता रही। दीपावली पर्व पर मिष्ठान भंडारों के यहां भी खरीदारों की काफी भारी संख्या देखी गई। मिट्टी के दीपक, लक्ष्मी गणेश, हनुमान जी व सजावटी मिट्टी की कंडीले भी ग्राहकों ने जी भरकर खरीदारी की। यही नहीं सर्राफा बाजार में लक्ष्मी गणेश की चांदी की प्रतिमाएं और सोने चांदी के सिक्के काफी खरीदे गए। परंपरा रही है कि धनतेरस के दिन धातु (लोहा छोड कर) की वस्तु खरीदने की है।

पुलिस रही चाक चैबंद

बाजारों में भारी भीड़ देखी गई जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए है। पुलिस प्रशासन ने मुख्य बाजारों में पुलिसकर्मियों की सादे कपड़ों में भी डयूटी लगाई है। साथ में शहर में 8 स्थानों पर पार्किंग की उचित व्यवस्था भी की गई है। साथ ही पुलिस ने शहर के पूजास्थलों पर भी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए है। भीड़ के चलते शहर में कई स्थानों पर धनतेरस पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिससे वाहनों की लंबी लंबी कतारे बन गई। यही नहीं शहर में त्यौहारों को देखते हुए अग्नि सेवा समन दस्ते को भी हर समय रहने के निर्देश दिए ताकि आग लगने की घटना पर तुरंत काबू पाया जा सके।

RELATED NEWS

Most Popular