Sunday, August 9, 2026
HomeदेशDGP ओपी सिंह के सख्त आदेश : ठगी और अपराध में पकड़े...

DGP ओपी सिंह के सख्त आदेश : ठगी और अपराध में पकड़े जाने वाले पुलिसकर्मियों को सीधा बर्खास्त करो

Haryana News : हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह (DGP O P Singh) ने पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, जो पुलिसकर्मी ठगी या अपराध में रंगे हाथ पकड़ा जाए उसे सीधा बर्खास्त करो।

DGP ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर स्पष्ट संदेश देते हुए लिखा- ठग और बदमाश चाहें वो पुलिस में हों या समाज में, पुलिस विभाग की स्पष्ट नीति है- कानून को जवाब दो।

डीजीपी ओपी सिंह ने सभी एसपी और सीपी को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी आरोपी पुलिसकर्मी रंगे हाथ पकड़ा जाए, उसके खिलाफ अलग से जांच बैठाने की जरूरत नहीं है। संविधान के आर्टिकल 311(2) द्वारा प्रदत्त असाधारण शक्तियों का प्रयोग कर इन्हें नौकरी से बर्खास्त ही कर दें।

उन्होंने पिछले दो महीने में जो भी रंगे हाथ धरे गए हैं, उनके साथ यही किया गया है। आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular