Tuesday, August 4, 2026
Homeदिल्लीDelhi Congress : देवेंद्र यादव बने दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष, पंजाब...

Delhi Congress : देवेंद्र यादव बने दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष, पंजाब के प्रभारी हैं

Delhi : पूर्व विधायक देवेंद्र यादव को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से लेटर जारी किया गया है। अभी देवेंद्र यादव पंजाब में कांग्रेस के प्रभारी है।

बता दें कि अरविंदर सिंह लवली ने रविवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। लवली के इस्तीफे के बाद दिल्ली में राजनीति गरमा गई थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे और अपने इस्तीफे और 4 पन्नों के पत्र में, लवली ने कहा था दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा लिए गए सभी सर्वसम्मति निर्णयों को एआईसीसी दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया द्वारा एकतरफा वीटो कर दिया गया।

जानें कौन हैं देवेंद्र यादव?

देवेंद्र यादव कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता हैं। देवेंद्र यादव दो बार दिल्ली की बादली विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2008 और 2013 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। वो कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के भी सदस्य हैं उन्हें कांग्रेस आलाकमान का भरोसेमंद माना जाता है। वह पंजाब प्रभारी न‍ियुक्‍त होने से पहले उत्तराखंड के प्रभारी की ज‍िम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular