Thursday, April 25, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में सर्व कर्मचारी संघ का DC कार्यालय पर प्रदर्शन, जमकर की...

रोहतक में सर्व कर्मचारी संघ का DC कार्यालय पर प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

कर्मचारियों की मांग है कि समय पर पदोन्नति हो, खाली पदों पर भर्ती हो, महिला कर्मचारियों को वरीयता मिले, समय पर वेतन मिले, एक्स ग्रेसिया की शर्तों को हटाया जाए, जोखिम भत्ता दिया जाए आदि को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

रोहतक। रोहतक में आज सर्व कर्मचारी संघ का लघुसचिवालय पर प्रदर्शन किया। हाथ में बैनर लेकर लगातार सरकार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्होंने रैली निकाली। कर्मचारियों की सरकार से मांग है कि तमाम प्रकार के कच्चे कर्मचारी पक्के किया जाए। साथ ही वेतन आयोग का गठन किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल हो, कैश लेस मेडिकल सुविधा प्रदान की जाए। इस मौके पर राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट, सचिव जयवीर चहल, सह सचिव जोगिंद्र करौंथा, सदस्य प्रेम घिलोडिया आदि मौजूद रहे।

राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट ने बताया कि आज सरकार की खराब नीतियों का भुगतान कर्मचारी भोग रहे हैं। इसका खामियाजा आने वाले समय में सरकार को भुगतना पड़ेगा। सरकार की नीतियों से हर वर्ग चाहे कर्मचारी, मजदूर वर्ग, किसान वर्ग, छात्र वर्ग व आम जनता सभी तंग हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि तमाम प्रकार के कच्चे कर्मचारी पक्के किया जाए। साथ ही वेतन आयोग का गठन किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल हो, कैश लेस मेडिकल सुविधा प्रदान की जाए।

वहीँ कर्मचारियों ने मांग की कि समय पर पदोन्नति हो, खाली पदों पर भर्ती हो, महिला कर्मचारियों को वरीयता मिले, समय पर वेतन मिले, एक्स ग्रेसिया की शर्तों को हटाया जाए, जोखिम भत्ता दिया जाए आदि को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अगर मांग पूरी नहीं होती हैं तो सर्व कर्मचारी संघ मांगों को लेकर आज पूरे प्रदेश में उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे है और सरकार के नाम ज्ञापन सौपें जायेंगे।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular