Saturday, August 15, 2026
HomeहरियाणारोहतकRohtak: अनाधिकृत कॉलोनियों में चला प्रशासन का पीला पंजा, 5 एकड़ इलाके...

Rohtak: अनाधिकृत कॉलोनियों में चला प्रशासन का पीला पंजा, 5 एकड़ इलाके में की गई तोड़फोड़

Rohtak: रोहतक उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा जिला में अनाधिकृत निर्माण/कॉलोनी को पनपने नहीं दिया जाएगा। नियमित अंतराल पर तोड़-फोड़ अभियान चलाकर ऐसी कॉलोनी और निर्माण को नष्ट किया जाता है। गांव भैयापुर में पांच एकड़ भूमि में अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों को तोड़ा गया है।

‘अवैध कॉलोनियों में चलाया गया अभियान’

उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा जिला नगर योजनाकार कार्यालय के माध्यम से रोहतक नियन्त्रित और शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों/कालोनियों को गिराने का अभियान चलाया गया।

इस अभियान में गांव भैयापुर में लगभग पांच एकड़ में अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों को तोड़ा गया। इस अभियान के दौरान 12 डीपीसी, डब्ल्यूबीएम रोड नेटवर्क, इंटर लोकिंग टाइल रोड नेटवर्क और एक चारदीवारी को गिराया गया।

‘मौके पर मौजूद रहा भारी पुलिस बल’

उन्होंने बताया कि इस तोड़-फोड़ के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत तैनात किए गए नायब तहसीलदार दीपक मौजूद रहे। जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी इस अभियान में शामिल रहे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल तोड़-फोड़ अमले के साथ मौजूद रहा।

जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने नागरिकों से अपील की है कि वो अपने जीवन की पूंजी को अनाधिकृत निर्माण या डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें। समय-समय पर इस तरह की विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

उन्होंने नागरिकों का आह्वान कि है कि वे अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले इस कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular