Sunday, February 22, 2026
Homeदिल्लीDelhi News : दिल्ली में रेहड़ी-पटरी वालों का सर्वे फिर शुरू

Delhi News : दिल्ली में रेहड़ी-पटरी वालों का सर्वे फिर शुरू

Delhi News: दिल्ली में रेहड़ी और पटरी वालों की वास्तविक संख्या का पता लगाने के लिए दिल्ली नगर निगम सोमवार से दोबारा सर्वे शुरू कर दिया है। जो वेंडर साल 2021-22 में किसी कारण से इस सर्वे में भाग नहीं ले सके थे, उन रेहड़ी पटरी वालों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

इस सर्वे के लिए रेहड़ी-पटरी वालों को अपने निर्धारित स्थान पर मौजूद रहने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए लोग निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

बता दें कि केंद्र सरकार ने दिल्ली में रेहड़ी-पटरी वालों के लिए कई तरह की परियोजनाएं शुरू की हैं। पीएम स्वनिधि के तहत वेंडिंग सर्टिफिकेट से होने पर बिना गारंटी के लोन दिया जा रहा है। वहीं, डीडीए फ्लैटों में इन कामगारों को 25 फीसदी तक की छूट भी दी जा रही है।

RELATED NEWS

Most Popular