Wednesday, April 2, 2025
Homeदिल्लीDelhi News : डीबीसी कर्मचारियों को मिलेगा फूड हाइजिन बेलदार के बराबर...

Delhi News : डीबीसी कर्मचारियों को मिलेगा फूड हाइजिन बेलदार के बराबर वेतन

Delhi News : दिल्ली नगर निगम में कार्यरत डीबीसी कर्मचारियों (डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स) को अब एमसीडी के फूड हाइजीन बेलदार के बराबर लगभग 34 हजार के आसपास वेतन मिल सकेगा, वर्तमान में डीबीसी कर्मियों को 19 हजार वेतन मिलता है।

दरअसल डीबीसी कर्मचारियों की यूनियन एंटी मलेरिया कर्मचारी संघ के महासचिव अशोक चौधरी द्वारा इस मामले न्यायालय में दायर की गई थी। याचिका के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 54 डीबीसी कर्मचारियों के हक में फैसला दिया है।

वहीं इस बारे में चौधरी ने बताया कि सम्मान जनक वेतन के लिए उपरोक्त डीबीसी कर्मियों ने वर्ष जनवरी 2015 में कैट में मिनिमम ऑफ बेसिक पे ग्रेड पे वेरिएबल डीए के साथ वेतन देने हेतु याचिका दायर किया था।

कैट से निर्णय आने के बाद वर्ष 2019 को उत्त्वच न्यायालय ने डीबीसी कर्मियों के हक में उपरोक्त वेतन देने का आदेश दिया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular