Cockroach Janta Party Protest : नीट पेपर लीक के मुद्दे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अभिजीत दीपके के नेतृत्व में कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली पुलिस ने सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की इजाजत दी है।
इस विरोध प्रदर्शन में पर्यावरण एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। कई प्रदर्शनकारी कॉकरोच मास्क पहनकर और फूल लेकर पहुंचे. स्कूल और कॉलेज के छात्र भी अपने अभिभावकों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) ने कहा विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते हैं।

