Delhi Election Results 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी 10 साल बाद दिल्ली की सत्ता से बेदखल हो रही है।
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए हैं। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे भाजपा प्रत्याशी प्रवेश सिंह वर्मा चुनाव जीत गए हैं। कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को टिकट दिया था।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 8, 2025
- पटपड़गंज विधानसभा सीट : AAP उम्मीदवार अवध ओझा चुनाव हार गए हैं। भाजपा उम्मीदवार रविंद्र सिंह नेगी चुनाव जीते। अवध ओझा लगातार पीछे चलते रहे।
- शकूर बस्ती विधानसभा : AAP नेता सत्येंद्र जैन चुनाव हारे, भाजपा उम्मीदवार करनाल सिंह को जीत मिली
- जंगपुरा सीट : बीजेपी प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह ने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी मनीष सिसोदिया को हराया
- कालकाजी विधानसभा सीट : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की जीत, भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी हारे
#WATCH दिल्ली: पटपड़गंज विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार अवध ओझा ने कहा, “मैं जनता का शुक्रिया अदा करता हूं… मैं दूसरे स्थान पर आया, अगली बार खुद को शीर्ष पर लाने की कोशिश करूंगा। चूक यह हुई कि मैं सभी से मिल नहीं पाया, शायद मुझे इसके लिए अच्छा समय नहीं मिला लेकिन फिर भी मैं इस… pic.twitter.com/beBE6wFJbp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2025
मालवीय नगर सीट : AAP नेता सोमनाथ भारती चुनाव हारे, भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय चुनाव जीते
ग्रेटर कैलाश सीट : मंत्री सौरभ भारद्वाज चुनाव हारे, भाजपा उम्मीदवार शिखा रॉय जीतीं
..