Sunday, August 17, 2025
Homeदिल्लीDelhi Chunav Result : आम आदमी पार्टी की करारी हार, मुख्यमंत्री आतिशी...

Delhi Chunav Result : आम आदमी पार्टी की करारी हार, मुख्यमंत्री आतिशी ने रखी AAP की ‘लाज’

Delhi Chunav Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार मिली है। बड़े- बड़े नेताओं के साथ उनकी ही सीट पर खेला हो गया है। आप के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए तो वहीं मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई हैं।

बात सबसे पहले उनकी करेंगे जिन्होंने आम आदमी पार्टी की लाज रख ली। उनका नाम है आतिशी। आतिशी कालकाजी सीट से आप की उम्मीदवार थी जिन्होंने जीत के लड्डू खाए। हालाकि रमेश बिधूड़ी ने सीएम आतिशी को कड़ी टक्कर दी। एक समय तो ऐसा लग रहा था कि वह चुनाव जीत जाएंगे लेकिन आखिरी के तीन राउंड की गिनती के दौरान आतिशी ने बढ़त बनानी शुरू कर दी और मुकाबले में चुनाव जीतकर आम आदमी पार्टी की लाज रख ली।

आतिशी ने रमेश बिधूड़ी को करीब 3521 वोटों से हराया। आतिशी को कुल 52154 वोट मिले, जबकि बिधूड़ी को 48633 वोट से संतोष करना पड़ा। इस सीट पर 2020 के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। वहीं इस सीट पर कांग्रेस की बात की जाए तो उनकी प्रत्याशी अलका लांबा पांच हजार वोट भी नहीं पा सकी।

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल 4089 वोटों से पीछे रहे

आम आदमी पार्टी के सर्वेसर्वा अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप प्रत्यासी थे जिन्हे चुनाव में हार का सामना करना पड़ा गए है। उन्हें बीजेपी के परवेश वर्मा ने हराया है। अरविंद केजरीवाल 2013 से इस सीट पर काबिज थे। उन्होंने कांग्रेस की दिग्गज नेता और तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर दिल्ली में आप के एक दशक लंबे शासन की शुरुआत की थी। केजरीवाल परवेश वर्मा से लगभग 4089 वोटों से पीछे रहे, जबकि कांग्रेस के संदीप दीक्षित तीसरे नंबर पर रहे।

हार के बात केजरीवाल ने क्या कहा सुनिए…


आम आदमी पार्टी का तीसरा बड़ा चेहरा है मनीष सिसोदिया

आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को इस बार उनकी पुरानी सीट पटपड़गंज से नहीं बल्कि जंगपुरा सीट से चुनाव लड़वाया था। जिसके बाद इस सीट पर सबकी निगाहें थी। लेकिन सिसोदिया को भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। सिसोदिया पटपड़गंज सीट से दो बार विधायक रहे। 2020 में उन्हें काफी कम वोटों से जीत मिली थी। हार के बाद सिसोदिया ने कहा कि, “पार्टी कार्यकर्ताओं ने अच्छी लड़ाई लड़ी, हम सभी ने इस चुनाव में बहुत कड़ी मेहनत की। साथ ही लोगों ने भी हमारा समर्थन किया। लेकिन, मैं हार गया। मैं जीतने वाले उम्मीदवार को बधाई देता हूं… मुझे उम्मीद है कि वह इस क्षेत्र के लिए काम करेंगे।

पटपड़गंज सीट से आप के उम्मीदवार अवझ ओझा भी चुनाव हार गए

इनके अलावा पटपड़गंज सीट से आप के उम्मीदवार अवझ ओझा भी चुनाव हार गए। यहां बीजेपी के उम्मीदवार रवींद्र सिंह नेगी ने चुनाव जीता है। इस सीट पर कांग्रेस ने अनिल चौधरी को मैदान में उतारा था।  पिछली बार इस सीट मनीष सिसोदिया चुनाव जीते थे। लेकिन अवध ओझा ये सीट नहीं बचा पाए.. दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए है।

आम आदमी पार्टी के हारने के बाद दिल्ली में भाजपा की 27 साल बाद सत्ता में वापसी हुई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular