Saturday, July 19, 2025
Homeदिल्लीदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पैतृक गांव नंदगढ़ में मनाया;...

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पैतृक गांव नंदगढ़ में मनाया; सीएम सैनी ने दी सौगात

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपना 51वां जन्मदिन हरियाणा के जींद जिले पैतृक गांव नंदगढ़ में मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक  रामकुमार गौतम, रणधीर पनिहार, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सिद्धांत और विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक विकसित राष्ट्र की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है। 2014 के बाद भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ संकल्प में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभाते हुए केंद्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढेगा।

मुख्यमंत्री जिला जींद में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने अग्रसेन धर्मशाला का उद्घाटन तथा नंदी एवं कामधेनु गौशाला का भूमि पूजन किया। उन्होंने धर्मशाला के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा के साथ जुड़कर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जनसेवा का कार्य कर रही

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की बेटी, रेखा गुप्ता, दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार अपने जन्म दिवस के अवसर पर अपने पैतृक गांव नंदगढ़ आई हैं, वे पूरे हरियाणावासियों की ओर से उन्हें जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि रेखा गुप्ता साधारण परिवार से संबंध रखती हैं, और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा के साथ जुड़कर जनसेवा का कार्य कर रही हैं। उनका पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है और राष्ट्र के लिए इन्होंने लगातार काम किया है। रेखा गुप्ता की सोच, उनकी नीति और नियत यही है कि दिल्ली विकास की नई ऊंचाइयों को छुए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ‘विकसित भारत’ की यात्रा में हरियाणा और दिल्ली सरकारें मजबूती से आगे बढ़ेंगी।

विकसित भारत के संकल्प में दिल्ली और हरियाणा निभाएंगे अहम भूमिका : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली उनकी कर्मभूमि है और हरियाणा उनकी जन्मभूमि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सौंपे गए उत्तरदायित्व का वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी और नागरिकों की सेवा में 24 घंटे कार्य करेंगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत की दिशा में दिल्ली और हरियाणा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री के नेतृत्व का परिणाम है कि आज दिल्ली और हरियाणा जैसे राज्यों के शीर्ष पदों पर साधारण परिवारों से आने वाले लोग दायित्व निभा रहे हैं और समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। रेखा गुप्ता ने उनके जुलानावासियों को सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular