Wednesday, July 3, 2024
HomeहरियाणाभिवानीHaryana Board : डीएलएड नियमित, रि-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षाएं 30...

Haryana Board : डीएलएड नियमित, रि-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षाएं 30 जुलाई से

- Advertisment -
- Advertisment -

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा डीएलएड प्रवेश वर्ष-2022 द्वितीय वर्ष की नियमित एवं प्रवेश वर्ष-2019, 2020, 2021 व 2022 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की रि-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षाओं का संचालन 30 जुलाई, 2024 से करवाया जा रहा है। इन परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष- 2022 द्वितीय वर्ष की नियमित एवं प्रवेश वर्ष-2019, 2020, 2021 व 2022 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की रि-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षाओं का संचालन 30 जुलाई से 22 अगस्त, 2024 तक करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं का समय दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक रहेगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular