Tuesday, February 17, 2026
HomeहरियाणारोहतकDElEd Exams: 25 फरवरी से आरंभ होंगी डी.एल.एड.की परीक्षाएं

DElEd Exams: 25 फरवरी से आरंभ होंगी डी.एल.एड.की परीक्षाएं

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जाने वाली डी.एल.एड. (रि-अपीयर) परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 के प्रवेश-पत्र 17 फरवरी से बोर्ड वेबसाइट www.bseh.org.in पर लाइव होंगे। डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2023-2025 के प्रथम व द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) तथा प्रवेश-वर्ष 2024-2026 के प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) के पात्र छात्र-अध्यापकों की परीक्षाएं 25 फरवरी, 2026 से आरंभ हो रही हैं। इस परीक्षा में करीब 5356 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट होंगे। परीक्षा का समय दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा।

बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि संबंधित संस्था के प्राचार्य/मुखिया सभी पात्र छात्र-अध्यापकों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अपना यूजर आई0डी0 पासवर्ड प्रयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। संबंधित छात्र-अध्यापक अपने प्रवेश-पत्र बारे संस्था से संपर्क करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि छात्र-अध्यापक प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) पर दर्शाए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढक़र/समझकर उनकी पालना करना सुनिश्चित करें। सभी छात्र-अध्यापकों को अपने आधार कार्ड/फोटो आई.डी. में अपने विवरणों को अपडेट करवाना आवश्यक है। बिना अपडेशन छात्र-अध्यापक को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने आगे बताया कि डी.एल.एड. शिक्षण संस्थान/कॉलेज के प्राचार्य/मुखिया ऐसे किसी छात्र-अध्यापक का अनुक्रमांक जारी न करें जो निर्धारित नियम/विनियम अनुसार परीक्षा हेतु योग्य/पात्र नहीं हैं तथा उनके अनुक्रमांक रिपोर्ट सहित बोर्ड कार्यालय को परीक्षा आरंभ होने से पूर्व वापिस भेजना सुनिश्चित करें। निर्धारित नियम/विनियम अनुसार परीक्षा हेतु अयोग्य/अपात्र छात्र-अध्यापक के अनुक्रमांक जारी न करने की पूर्ण ज़िम्मेवारी संस्थान/कॉलेज के प्राचार्य/मुखिया की है।

उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. (रि-अपीयर) परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 से संबंधित बाह्य प्रायोगिक परीक्षाएं संबंधित जिले की डाइट एवं आन्तरिक प्रायोगिक परीक्षा संबंधित शिक्षण संस्थानों में 24 से 27 मार्च, 2026 तक संचालित करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त आन्तरिक/बाह्य प्रायोगिक परीक्षा के मूल्यांकन व SIP के अंक ऑनलाइन भरने हेतु 24 मार्च से 30 मार्च, 2026 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर विजिट करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने आगे बताया कि अंतिम तिथि उपरांत आंतरिक प्रायोगिक मूल्यांकन की अंक सूची 500/-रुपए प्रति छात्र-अध्यापक या अधिकतम 5000/-रूपये प्रति शिक्षण संस्थान जुर्माने सहित ऑफलाइन स्वीकार की जाएगी। आन्तरिक एवं बाह्य प्रायोगिक मूल्यांकन व एसआईपी के अंक अपलोड करते समय किसी भी प्रकार की तकनीकी कठिनाई पर शिक्षण संस्थान/कॉलेज ई-मेल [email protected] व दूरभाष नबर 01664-254300 पर संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि ऐसे परीक्षार्थी जो Visually Impaired, Dyslexic and Spastic, Deaf & Dumb, Permanently Disabled for writing with their own hands श्रेणियों के अन्तर्गत आते हैं तथा जिनकी अशक्तता मुख्य चिकित्सा अधिकारी (C.M.O) द्वारा चिकित्सा प्रमाण-पत्र में 40 प्रतिशत या इससे अधिक प्रमाणित की गई है व लिखने में असमर्थ है एवं लेखक की सुविधा लेना चाहते हैं, तो कॉलेज/शिक्षण संस्थान के प्राचार्य/प्रतिनिधि द्वारा परीक्षा आरंभ होने से 2 दिन पूर्व दिव्यांग छात्र-अध्यापक के लिए लेखक के मूल एवं सत्यापित दस्तावेजों/प्रलेखों जैसे शैक्षणिक योग्यता, जन्म प्रमाण-पत्र, दो नवीनतम फोटो (एक सत्यापित), फोटो आई०डी०, पत्राचार व स्थाई पता सहित परीक्षा केन्द्र अधीक्षक से लेखक की स्वीकृति लेना अनिवार्य है। लेखक की शैक्षणिक योग्यता वरिष्ठ माध्यमिक या उससे कम तथा आयु परीक्षा में प्रविष्ट होने वाले छात्र-अध्यापक से कम होनी आवश्यक है।

RELATED NEWS

Most Popular