Thursday, August 13, 2026
Homeशिक्षाDELED Exam : बोर्ड अध्यक्ष ने परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया

DELED Exam : बोर्ड अध्यक्ष ने परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शनिवार को संचालित करवाई गई डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2019 से 2021 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस) एवं प्रवेश वर्ष-2022 द्वितीय वर्ष (नियमित) परीक्षा नकल रहित एवं शान्तिपूर्वक  संचालित हुई।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ० वी.पी. यादव ने बताया कि उनके स्वयं के उड़नदस्ते द्वारा जिला रेवाड़ी के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां परीक्षा नकल रहित संचालित हो रही थी।

उन्होंने आगे बताया कि बोर्ड द्वारा गठित अन्य उड़नदस्तों ने प्रदेशभर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया, जहां परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही थी।

उन्होंने बताया कि  डीएलएड द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर/मर्सी चांस) की परीक्षा में प्रदेशभर के 65 परीक्षा केन्द्रों पर 3,463 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular