Saturday, February 14, 2026
Homeदेशभगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक भगवान बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपना जीवन आदिवासी भाई-बहनों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्‍होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का त्याग और समर्पण देश के लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट कर लिखा-“स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुंडा जी को उनके बलिदान दिवस पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। आदिवासी भाई-बहनों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग और समर्पण देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

RELATED NEWS

Most Popular