Sunday, August 16, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में अधेड़ का शव मिला, मजदूरी करता था, शिनाख्त में जुटी...

रोहतक में अधेड़ का शव मिला, मजदूरी करता था, शिनाख्त में जुटी पुलिस

रोहतक : सांपला क्षेत्र के गांव कुलताना में मंगलवार की देर शाम अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली कि धर्मेंद्र के मकान के पीछे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने ग्रामीणों से पहचान कराने का प्रयास किया गया। लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति पिछले 10-12 वर्ष से यही मजदूरी करता था। जिसको साधु के नाम से जानते थे। वह कहां का रहने वाला था इस संबंध में किसी को जानकारी नहीं। लेकिन वह शराब का सेवन करता था। जहां पर शव मिला है, उसके कुछ ही दूरी पर शराब का ठेका भी खुला हुआ है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं इस बारे में सांपला थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह का कहना कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के जिलों को भी सूचना भेजी जाएगी। शव पोस्टमार्टम हाउस रखवा दिया गया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular