Sunday, September 29, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में पेड़ पर लड़का मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

रोहतक में पेड़ पर लड़का मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Rohtak News : रोहतक में एक युवक द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। उसका शव शुक्रवार की सुबह मेडिकल मोड के पास पेड़ पर लटका हुआ मिला तो लोगों में हड़कंप मच गया।

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान रोहतक के संजय नगर निवासी करीब 32 वर्षीय राम आशीष के रूप में हुई है। फ्लावर डेकोरेशन का काम करता था।

मिली जानकारी के अनुसार, राम आशीष गुरुवार की शाम घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह उसका शव मेडिकल मोड के नजदीक एक पेड़ पर फांसी की फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही रोहतक पीजीआई थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज भेजा। अभी आत्महत्या के करणों के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है।  घटना का पता लगने के बाद मृतक के परिजन भी रोहतक पीजीआई में पहुंचे हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular