Saturday, June 7, 2025
Homeमध्य प्रदेशMP News: फ्रिज में बंद मिला महिला का शव, 6 महीने पहले...

MP News: फ्रिज में बंद मिला महिला का शव, 6 महीने पहले हुई थी हत्या, किरायेदार से पूछताछ जारी

MP News: मध्य प्रदेश के देवास से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर के अंदर फ्रिज में महिला का सड़ा-गला शव मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और एक पूर्व किरायेदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महिला की हत्या करीब 6 महीने पहले की गई थी।

पुलिस के मुताबिक, महिला साड़ी पहनी हुई थी, हाथ बंधे हुए थे और गले में फंदा लगा था। जिस घर से शव बरामद हुआ है वो बैंक नोट प्रेस पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत वृंदावन धाम कॉलोनी में है। इस घटना की जानकारी सामने आते ही देवास पुलिस में हड़कंप मच गया। अभी तक हुई जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

लिव इन रिलेशनशिप मेें रहती थी महिला

देवास के पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के मुताबिक मृत महिला की उम्र 30 साल के आसपास है। महिला की हत्या करने वाला युवक उसके साथ लिव इन में रहता था। प्रेमिका उस पर शादी का दबाव बना रही थी। जिससे परेशान होकर आरोपी संयज ने ऐसा कदम उठाया। आरोपी संजय 10 महीने पहले ही लिव इन पार्टनर की हत्या कर उसके लाश को फ्रिज में रखकर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी संजय पाटीदार को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है।

दोस्त के साथ मिलकर की थी हत्या प्लानिंग

वहीं गिरफ्तार आरोपी संजय पाटीदार का कहना है कि वो काफी समय से लड़की के साथ रह रहा था लेकिन शादी का दबाव बनाए जाने के कारण वो परेशान हो गई था। उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की। एक दिन उसने गला दबाकर हत्या की और शव को फ्रिज में रख दिया।

शव से बदबू ना आए, इसके लिए फ्रिज को हमेशा चालू रखता था लेकिन हाल ही में जब घर की बिजली सप्लाई किसी वजह से बंद हो गई तो बदबू के कारण मामला सामने आया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular