Saturday, June 21, 2025
Homeहरियाणाप्रदेश के 4 टॉप उपायुक्तों में कुरुक्षेत्र की डीसी नेहा सिंह शामिल

प्रदेश के 4 टॉप उपायुक्तों में कुरुक्षेत्र की डीसी नेहा सिंह शामिल

कुरुक्षेत्र : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव-2025 के राज्यस्तरीय योग दिवस के कुरुक्षेत्र में भव्य और सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन 25 दिनों से तैयारी में जुटा हुआ था। प्रशासनिक अधिकारियों की लग्न और मेहनत की बदौलत आज कुरुक्षेत्र के योग दिवस को विश्वस्तर पर विशेष पहचान मिली है। अहम पहलू यह है कि अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव-2025 को लेकर प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। इस अभियान में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को जोड़ा गया और नागरिकों ने भी अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ब्रह्मसरोवर परिसर और मेला ग्राउंड में प्रतिभागी अनुशासित ढंग से एक साथ योग करके विश्वस्तरीय रिकॉर्ड बनाने के साक्षी बने है। उन्होंने जिला प्रशासन की तारीफ व भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को मंच पर बुलाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इतना ही नहीं डीसी नेहा सिंह का नाम प्रदेश के 4 टॉप उपायुक्तों में शामिल होने की भी बात कही। इस दौरान योग कार्यक्रम में प्रतिभागियों को इक्टठा करने में सहयोग करने वाली संस्थाओं, पतंजलि योग पीठ, हरियाणा योग आयोग के पदाधिकारियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

डीसी, एडीसी ने देर रात तक लिया तैयारियों का जायजा

उपायुक्त नेहा सिंह ने देर रात तक ब्रह्मसरोवर और मेला ग्राउंड में राज्यस्तरीय योग कार्यक्रम की तैयारियों जायजा लिया। उपायुक्त ने मौके पर खड़ी होकर एक-एक बिंदू को चैक किया और सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाया। सुबह भी 4 बजे पुरुषोतमपुरा बाग में पहुंचकर कार्यक्रम को समयबद्घ तरीके से आरंभ करवाया। अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्टï ने भी रात भर निरीक्षण कर तैयारियों को जांचा। उन्होंने शहर और दूर-दराज से आने वाले नागरिकों को कोई असुविधा ना हो, इसको देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को पूरा करवाया।

रात्रि 12 बजे ब्रह्मसरोवर पर योग साधकों का आगमन हो गया था शुरु

योग दिवस-2025 के ऐतिहासिक लम्हों के साक्षी बनने के लिए योग साधकों का आगमन अर्धरात्रि 12 बजे से ही शुरु हो गया था। यह योग साधक ब्रह्मसरोवर के साथ-साथ मेला क्षेत्र में बैठना शुरु हो गए थे। दोनों कार्यक्रम स्थलों पर सभी योग साधकों ने राज्यपाल बंडारु दत्तात्रैय, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव, योग गुरु स्वामी रामदेव, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, आयुष विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा, उपायुक्त नेहा सिंह के साथ सभी ने प्रोटोकॉल योगा किया। एक साथ इतने साधकों को देखकर सभी का मन प्रसन्नचित हो गया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular