महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक (Maharshi Dayanand University Rohtak) की महिला खो-खो टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में आयोजित हुई।
एमडीयू की खो-खो टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन रणनीति, तालमेल और दमदार खेल दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों को पीछे छोड़ दिया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया।
इस उपलब्धि पर खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने टीम और कोचिंग स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना ने यह सफलता दिलाई है।
उन्होंने इस टीम को आगामी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।

