Thursday, September 11, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता, सैलरी में भी आएगा...

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता, सैलरी में भी आएगा उछाल

साल 2025 की शुरुआत के साथ केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आ सकती है। महंगाई भत्ता (Dearness Allowance- DA) में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। AICPI इंडेक्स के अक्टूबर 2024 तक के आंकड़े सामने आ गए हैं और इनके आधार पर DA 56 फीसदी तक पहुंच सकता है।

मतलब कुल मिलाकर इसमें 3 फीसदी का उछाल देखने को मिल सकता है। ये बदलाव केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी और पेंशन में अच्छी-खासी बढ़ोतरी करेगा। हालांकि, नवंबर और दिसंबर 2024 के आंकड़ों का इंतजार है, लेकिन नया महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2025 से लागू होने की उम्मीद है।

ऐसे तय होता है DA?

महंगाई भत्ता AICPI (All India Consumer Price Index) के आधार पर तय किया जाता है। ये इंडेक्स हर महीने जारी होता है और जुलाई से दिसंबर तक के औसत के आधार पर DA में बढ़ोतरी (DA Hike) की जाती है। अक्टूबर 2024 तक के AICPI आंकड़े दर्शाते हैं कि DA 55% को पार कर चुका है। नवंबर और दिसंबर 2024 के आंकड़ों का अभी इंतजार है, लेकिन अनुमान है कि जनवरी 2025 में DA को 56% तक बढ़ा दिया जाएगा।

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का सैलरी पर असर

DA में हर 1% की वृद्धि कर्मचारियों की मासिक सैलरी पर सीधा असर डालती है।

  • मूल वेतन- 18,000 रुपए
  • 53% DA: 9,540 रुपए
  • 56% DA: 10,080 रुपए
  • फायदा: 540 रुपए प्रति महीना

मूल वेतन (Basic Pay): 56,100 रुपए

  • 53% DA: 29,733 रुपए
  • 56% DA: 31,416 रुपए
  • फायदा: 1,683 रुपए प्रति महीना

पेंशनर्स को भी DA में समान लाभ मिलता है। उनकी मौजूदा पेंशन में बढ़ा हुआ DA जोड़ा जाता है, जिससे उनकी वृद्धावस्था में आर्थिक मदद मिलती है।

RELATED NEWS

Most Popular