तीसवीं राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता 2 से 6 दिसंबर को उड़ीसा के संबलपुर में आयोजित हो रही है। हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ द्वारा हरियाणा साइकिलिंग टीम का चयन किया गया।
हरियाणा राज्य साइक्लिंग संघ के महासचिव नीरज तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए 20 लडक़े 14 लड़कियां वह तीन कोच मैनेजर टीम के साथ रवाना हो रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की इस प्रतियोगिता में प्रदेश के अनेक खिलाड़ी पदक लेकर आएंगे और हरियाणा का नाम रोशन करेंगे। जिसके लिए हरियाणा टीम में लड़कियाँ 14 वर्ग में फतेहाबाद से गजल दीक्षा दीक्षा लड़कियों 16 वर्ग में फतेहाबाद से ही आशा रानी झज्जर से कमल करनाल से एंजेल राणा फतेहाबाद से मनप्रीत महिला 18 वर्ग में फतेहाबाद से शोभा कुरुक्षेत्र से वंशिका पंचकूला से अंजलि कुरुक्षेत्र से असुरिया महिला वर्ग में झज्जर से मीनाक्षी कुरुक्षेत्र से हिमांशी तथा हिसार से ज्योति का चयन किया गया है।
वहीं लड़के14 वर्ग में हिसार के तनुज कुरुक्षेत्र के तनिष्क फतेहाबाद के दीपांशु बिश्नोई लड़के 16 वर्ग में पानीपत से मोक्ष अनेजा झज्जर से सनी फतेहाबाद से वंश देलू करनाल से अर्जुन गोयत लड़के 16 वर्ग में झज्जर से मनीष राणा करनाल से अंगद सिंह जींद से राहुल मलिक कुरुक्षेत्र से विवेक हिसार से रोहित लड़के 23 वर्ग में पानीपत से गौतम फतेहाबाद से रमन पुरुष वर्ग में झज्जर से रवि सिंह भिवानी से मंजीत कुमार फतेहाबाद से अनिल मंगलाउ कुरुक्षेत्र से विश्वजीत कुरुक्षेत्र से प्रिंस करनाल से सुमित कुमार टीम के मैनेजर सुनील कुमार कोच निर्मल सिंह अक्षित वर्मा का चयन किया गया है।

