Tuesday, August 4, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में बदमाश हुए बैखौफ : स्कूटी सवार ने महिला का पीछा...

रोहतक में बदमाश हुए बैखौफ : स्कूटी सवार ने महिला का पीछा कर पर्स छीना

Rohtak News :  रोहतक शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाश बिना किसी डर के खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का खौफ भी उन पर असर नहीं डाल रहा।

बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही महिला का स्कूटी सवार बदमाश ने महिला का पीछा कर उसका पर्स छीन लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं सुनारियां चौक निवासी पीड़िता कुसुमलता ने जानकारी देते हुए बताया कि वह सामान खरीदकर जनता कॉलोनी होते हुए घर लौट रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी सवार बदमाश आया और उसका पर्स छीन लिया उसने कुछ दूर तक बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश भाग निकला। पर्स में रुपए और मोबाइल था।

पीड़ित महिला की शिकायत पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular