Tuesday, March 31, 2026
HomeहरियाणारोहतकRohtak News : फर्म के कागजात तैयार कर लोन लेने वाला आरोपी...

Rohtak News : फर्म के कागजात तैयार कर लोन लेने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rohtak News : रोहतक पुलिस की टीम ने बालाजी ट्रेडर्स फर्म के कागजात तैयार करके 7 लाख 30 हजार रुपए का लोन लेने के मामले को हल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट उप नि. कमलजीत सिंह ने बताया कि सेक्टर-1 रोहतक निवासी दीपक की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दीपक के नाम से बालाजी ट्रेडर्स फर्म के नाम कर रखी है जिसमे पेन्ट व हार्डवेयर का कार्य है। अंजान युवक ने दीपक की फर्म के कागजात तैयार करके मोटरसाइकिल रिपेयर व पार्टस का कारोबार करने के नाम पर करीब 7,30000/- रुपए का लोन लिया गया है।

मामले की जांच स.उप.नि विकास द्वारा अमल में लाई गई। जांच के दौरान आरोपी दिपक पुत्र रामबीर निवासी नाहरा जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया गया है।

RELATED NEWS

Most Popular