Saturday, September 21, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में गौ सेवकों ने पकड़ा गौ तस्करों का पिकअप, 5 किवंटल...

रोहतक में गौ सेवकों ने पकड़ा गौ तस्करों का पिकअप, 5 किवंटल गौमांस बरामद

गौ सेवकों ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को रोहतक हिसार रोड पर पकड़ा और गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

रोहतक। रोहतक में गौ सेवकों ने पशु तस्करों का पिकअप पकड़ा है जिसमें भारी मात्रा में तस्करी हेतु पशु मांस ले जाया जा रहा था। गौ सेवकों को देर रात जानकारी मिली कि कुछ पशु तस्कर गौमांस पिकअप में रखकर सिरसा से दिल्ली जा रहे हैं। सूचना मिलने पर गौ तस्करों ने महम हाईवे पर पिकअप को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तस्करों ने तेज स्पीड में गाड़ी दौड़ा ली। जिसके बाद गौ सेवकों ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को रोहतक हिसार रोड पर पकड़ा और गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गौ सेवकों ने महम थाना पुलिस में मामले की पूरी रिपोर्ट दर्ज करवा कर तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने कि अपील की।

पुलिस को दी जानकारी के अनुसार महम के अशोक नगर निवासी सतपाल ने बताया कि वह गौ रक्षा दल का सदस्य है। शुक्रवार रात को वह अपने दो और साथियों दीपक और सुनील के साथ महम हाईवे पर शुगर मिल में मौजूद था। इस दौरान उसे सूचना मिली कि सिरसा से कुछ पशु तस्कर गौमाँस से भरा एक नीले रंग का पिकअप हिसार लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलने पर उसने अपने साथियों के साथ हाईवे पर निगरानी रखनी शुरू कर दी। इसके कुछ देर बाद ही वही नील रंग की पिकअप तेज स्पीड से आई।

गौ सेवकों ने पिकअप को रोकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने गाडी को तेजी से भगा लिया। जिसके बाद गौ सेवकों ने डायल 112 पर कॉल करके इस मामले के बारे में बताया। डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकअप को NH-9 पर रोहतक हिसार रोड स्थित शेर -ए -पंजाब होटल के पास पकड लिया। पिकअप चालक और उसके साथी ने भागने की कोशिश कि लेकिन पुलिस ने उनको पकड़ लिया।

पुलिस ने दोनों पशु तस्करों को कब्जे में लेने के बाद पिकअप की तलाशी कि जिसमें लगभग 5 किवंटल गौमांस मिला। तस्करों ने बताया कि गाडीचालक जान मोहम्द मेरठ का तथा उसका साथी शहजाद यूपी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वे गौमांस तस्करी के लिये दिल्ली ले जा थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular