रोहतक नगर निगम आयुक्त धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर निर्देश दिए। उन्होंने कहा, नगर निगम के सफाई कार्य व स्ट्रीट लाइट से सम्बन्धित कार्य हेतु कन्ट्रोल रूम का 24 घंटे संचालन हेतु कार्य योजना तैयार की जाए। नगर निगम के सफाई कार्य में सुधार हेतु और अधिक प्रयास किए जाएं तथा किसी स्थान पर स्ट्रीट लाइट खराब है तो उसको तुरंत रिपेयर करवाया जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए है कि कन्ट्रोल रूम के संचालन हेतु जल्द से जल्द एक टीम का गठन किया जाए जोकि एक कन्ट्रोल रूम में बैठकर नगर निगम से सम्बन्धित कार्यों की शिकायत दर्ज कर उनका समाधान करवा सके तथा शिकायतों के निवारण होने उपरांत सम्बन्धित को दूरभाष के माध्यम से अवगत करवाया जाए।
नगर निगम आयुक्त ने यह भी बताया कि नगर निगम रोहतक के होने वाले आम चुनाव-2025 के नामांकन से सम्बंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी अवकाश के दिन 12 फरवरी को नगर निगम कार्यालय में कार्य करेंगें ताकि चुनाव से सम्बंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने में किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक में संयुक्त आयुक्त नवदीप सिंह व नमिता कुमारी, कार्यकारी अभियंता मंदीप सिंह, लेखा अधिकारी विकास यशकीति, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी जगबीर सिंह, कार्यालय अधीक्षक विनोद कुमार आदि उपस्थित रहें।