लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार सुबह सोनीपत के मदीना में किसान संजय की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे। उनके सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहे।
बता दें कि ये वहीं किसान हैं, जिनके खेत में राहुल ने ट्रैक्टर चलाया था और धान रोपाई की थी। इसके बाद राहुल ने उनको 10 जनपथ बुलाकर खाना खिलाया था।
अब संजय की बेटी की शादी है तो इसके लिए उन्होंने राहुल गांधी को भी कार्ड भेजा था। राहुल गांधी मंगलवार को संजय की बेटी को आशीर्वाद देने मदीना पहुंचे हैं।

