Rohtak News : मांगों को लेकर गुरुवार को आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन रोहतक सर्कल की कन्वेंशन सर्व कर्मचारी संघ भवन में हुई। इस दाैरान 9 जुलाई की राष्ट्रीय हड़ताल को लेकर रणनीति बनाई।
सम्मेलन की अध्यक्षता रोहतक सर्कल सचिव विकास दहिया ने औ संचालन विनोद ने किया। सम्मेलन को राज्य के उपप्रधान कर्मबीर सिवाच, राज्य सचिव धर्मराज कुंडू, राज्य सचिव मंजीत बजाड़ ने संबोधित किया।
मंजीत बजाड़ ने कहा कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के लगभग 1700 पार्ट -2के कर्मचारियों का वेतन 2021 के बाद से नहीं बढ़ा है। कर्मबीर सिवाच ने बताया की एश्योर्ड करियर प्रोग्रेस के केस तथा स्टेप अप केस मुख्यालय स्तर पर लटके हुए हैं। महिला कर्मचारियों के लिए कार्य स्थलों पर अलग से शौचालयों की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए । हरियाणा में 88 लाख स्थाई कनेक्शन हैं। जबकि स्थाई कर्मचारी मात्र 17000 हैं।
राज्य चैयरमेन देवेन्द्र हुड्डा ने वर्तमान बिजली दरों में वृद्धि को गरीबों , किसानों , तथा मजदूरों को बिजली से वंचित करने की साजिश करार दिया। उन्होंने इसे समाज में गरीब तथा अमीरों की खाई बढ़ावा देने का कारण बताया।
सम्मेलन में संदीप जांगड़ा, जोगेंद्र दांगी, नवजीत खत्री, सतपाल भारद्वाज , सुनील शर्मा , संदीप ओहल्याण , मनवेंदर , सतीश बूरा, विजयपाल मलिक , पुष्पेन्द्र बल्हरा , सहित 295 महिला तथा पुरुष कर्मचारियों ने भाग लिया।
कर्मचारियों की ये हैं मांगें
- बिजली क्षेत्र में हर तरह के निजीकरण वाले पावर बिल को वापस लो, श्रम कोड रद्द करो।
- सभी तरह के कच्चे/ अनुबंधित पार्ट टाइम कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन 26000 करो।
- बिजली निगमों में सभी तरह के अस्थाई/ अनुबंधित कर्मचारियों को पक्का करो ।
- सभी कच्चे कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता, वर्दी भत्ता, पदोन्नति, ग्रेच्युटी, मकान भत्ता सहित सभी लाभ दिए जाएं।
- नई पेंशन योजना रद्द करो। पुरानी पेंशन योजना लागू करें तब तक नई पेंशन से रिटायर्ड कर्मचारीयों को मेडिकल
- बिलों को भुगतान तथा मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।
- एक्स ग्रेशिया स्कीम के अनुचित नियम हटाए जाएं ।
- हरियाणा कौशल रोजगार निगम के हटाए गए बिजली कर्मचारियों को वापस लो।
- बिजली निगमों में जोखिम भत्ता समान रूप से लागू किया जाए।
- सभी को समान रूप से सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जाए। जिसके लिए सरकारी पावर प्लांट लगाए जाएं। कर्मचारियों, किसानों, मजदूरों की विरोधी नीतियों को वापस लो।
- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में वेतन विसंगतियों तथा पदोन्नति की विसंगतियों को दूर किया जाए।
- लम्बित पदोन्नतियां 9 जुलाई की हड़ताल से पहले की जाएं।
- नए उपमंडलों तथा मंडलों के निमार्ण को शीघ्र पूरा किया जाए, सभी तरह के खाली स्थाई पदों की भर्ती स्थाई कर्मचारियों से की जाए।