Sunday, December 21, 2025
Homeहरियाणारोहतकलाखनमाजरा और महम के 16 गांवों में फसल खराब होने पर 5...

लाखनमाजरा और महम के 16 गांवों में फसल खराब होने पर 5 करोड़ 61 लाख, 8 हजार 431 रुपए का दिया मुआवजा

चंडीगढ़ : राजस्व आपदा एवं प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि तहसील लाखनमाजरा और महम के 16 गांवों में फसल खराब होने पर 5 करोड़ 61 लाख, 8 हजार 431 रुपए का मुआवजा दिया गया है और प्रदेशभर में 516 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। ।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा महम और लाखनमाजरा तहसील सहित सभी तहसीलों में दो लेयर में खराबे की जांच की गई। जिन किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर मुआवजा के लिए आवेदन किया उन्हें मुआवजा प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों को मुआवजा राशि देने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह ने भी विशेष रूप से संज्ञान लिया और खराबा आंकलन में जिन पटवारियों ने लापरवाही और कोताही बरती उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

वर्तमान सरकार ने अब तक 4771.89 करोड़ रुपए का मुआवजा किसानों को दिया

वहीं एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री विपुल गोयल  ने कहा कि  वर्तमान सरकार ने अब तक 4771.89 करोड़ रुपए का मुआवजा किसानों को दिया है जबकि कांग्रेस सरकार द्वारा वर्ष 2005 से 2014 तक केवल 1158 करोड़ रुपये की राशि मुआवजे के रूप में दी गई।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि भाजपा हर व्यक्ति, किसान के सुख दुख में शामिल होने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि फसल खराबा आकलन प्रक्रिया में पटवारी, गिरदावर, एस डी एम , डी सी ने भी जांच की है। इस प्रक्रिया को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी देखा है। यदि कोई गलती या लापरवाही पाई गई उन्हें चार्जशीट किया गया है।

RELATED NEWS

Most Popular