Rohtak News : रोहतक पुलिस ने सराहनीय पहल शुरू की हुई है। जिसका समाज पर व्यापक असर पड़ रहा है। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया के दिशा निर्देशों के तहत नशा मुक्ति टीम निरंतर आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक कर रही है। नशा मुक्ति टीम द्वारा प्रतिदिन अलग-2 स्थानों पर जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करती है।
रोहतक पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर नशे के सेवन करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है। समय-2 पर पार्कों आदि में छापेमारी कर नशा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाती है। इस दौरान जो लोग नशा करने के आदी हो चुके है तथा जिनकी इच्छा नशा छोड़ने की है उनके परिवार से संपर्क कर, ऐसे लोगों को काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। नशामुक्ति केंद्रों के माध्यम से उनका इलाज कराया जा रहा है।
उप.नि अमर सिंह व स.उप.नि मोहन के नेतृत्व में 5 युवाओं को नशे की लत से छुटकारा दिलाया है। 5 युवाओं की काउंसलिंग करवा राज्य व्यसन निर्भरता उपचार केंद्र के माध्यम से नशे की लत को छुड़ाया गया है। उप.नि अमर कटारिया ने कहा कि नशा मुक्त भारत की ओर एक मजबूत कदम है। यह केवल इलाज नहीं, बल्कि उम्मीद, विश्वास और बदलाव की शुरुआत है। समाज को नशा मुक्त बनाने की इस सराहनीय पहल को सलाम।

