Saturday, August 15, 2026
Homeपंजाबसीएम मान देंगे भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को एक करोड़ का...

सीएम मान देंगे भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को एक करोड़ का इनाम

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने के लिए भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने यहां बधाई संदेश में कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन कर कांस्य पदक के मुकाबले में स्पेन को 2-1 से हराकर पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित मुकाबले में भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

हॉकी टीम में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और उपकप्तान समेत पंजाब के 10 खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक खेलों में बेहतरीन हॉकी खेली। हरमनप्रीत सिंह ने 10 गोल किये। इन खिलाड़ियों को राज्य सरकार की नीति के अनुसार एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

दिग्विजय चौटाला बोले- अगर मगर न करें भूपेंद्र हुड्डा, राज्यसभा में भेजे विनेश फोगाट को

भगवंत सिंह मान ने कहा कि 52 साल बाद पहली बार भारत ने ओलंपिक में हॉकी में लगातार दो पदक जीते। भारत ने अब टोक्यो और पेरिस में आयोजित ओलंपिक खेलों में लगातार दो पदक जीते हैं। इससे पहले लगातार दो पदक 1968 मैक्सिको और 1972 म्यूनिख में जीते थे।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि यह ऐतिहासिक जीत देश में राष्ट्रीय खेल के पुराने गौरव की बहाली का मार्ग प्रशस्त करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि स्पेन के खिलाफ इस शानदार जीत से पूरी टीम ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

यह जीत खेल इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज की जाएगी। उन्होंने टीम की तारीफ करते हुए कहा कि टीम ने एक बार फिर देश के महान हॉकी खिलाड़ियों की गौरवशाली विरासत को कायम रखा है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular